Dhanteras पर क्या खरीदें और क्या नहीं || धनतेरस का शुभ मुहूर्त 2019

html-to-xml-parser
धनतेरस के दिन इन 10 चीजो को खरीदने से भाग्य 1 हजार गुना प्रबल होगा!
धनतेरस के दिन अगर आप इन 10 चीजो को खरीदेंगे तो आपके भाग्य का 1000 गुना प्रबल होना निश्चित हैं। धनत्रयोदशी का दिन प्रायः धनतेरस पूजा के नाम से  पूरे विश्व भर में जाना जाता है। माना जाता है कि आयुर्वेद के देवता धनवंतरी का जन्म भी इसी दिन हुआ था, यही कारण है कि इस दिन धन्वंतरी जयंती भी मनाई जाती है। हर किसी के जीवन में आयुर्वेद का बहुत बड़ा महत्व है, इसी के द्वारा हम अपने शरीर को स्वस्थ रखते हैं। प्राचीन काल में स्वास्थ्य को बहुत महत्व दिया जाता था और इसे मनुष्य के सबसे बड़े धन के रूप में भी माना जाता था। हलाकि आज के समय में भी यह धारणा सही है परंतु हम लोग अन्य चीजों को अपने स्वास्थ्य से ऊंचा मानते हैं, परंतु यह सत्य नहीं है हमारे समस्त धर्म का साधन हमारा शरीर ही है। वेदों में धनतेरस को सुख, समृद्धि, यश और वैभव का पर्व माना जाता है। धनतेरस के दिन देवता कुबेर और आयुर्वेद के देव धन्वंतरी की पूजा का बड़ा महत्व है। उम्मीद है कि आप इस पूजा को अवश्य करेंगे।

What to buy on dhanteras 2019

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाले इस महापर्व के बारे में स्कंद पुराण में लिखा है कि इसी दिन देवताओं के वैद्य धनवंतरि अमृत कलश सहित सागर मंथन से प्रकट हुए थे। जिस कारण इस दिन धनतेरस के साथ-साथ धनवंतरी जयंती भी मनाई जाती है। ऐसा भी कहा जाता है कि इसी दिन यमराज से राजा हेम के पुत्र की रक्षा उसकी पत्नी ने अपनी सूझबूझ से किया था। जिस कारण दीपावली से 2 दिन पहले मनाए जाने वाले ऐश्वर्य का त्यौहार धनतेरस पर साईं काल को यमदेव के निमित्त दीप दान किया जाता है।


जरूर पढ़े:- 

दीपावली पूजन की विधि और शुभ मूहूर्त 2019: Lakshmi Puja Vidhi at Home


भारत में इस दिन को यमदीप दान भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि यमदीप दान करने से यमराज के भयंकर कोप से सुरक्षा मिलती है और पूजा करने वाले का पूरा परिवार स्वस्थ रहता है। इस दिन घरों में साफ-सफाई करना आवश्यक है, सभी लोग अपने घर को स्वच्छ और पवित्र करके शाम के समय रंगोली बनाते हैं| उसके बाद दीया आदि जलाकर धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी  की पूजा आराधना करते हैं। देवता यमराज की भी पूजा धनतेरस के दिन की जाती है। साल का एक यह मात्र एक ऐसा दिन है जब देवता यमराज की पूजा की जाती है। इस दिन रात्रि के समय देवता यमराज के नाम का दीपक भी जलाया जाता है। नीचे हमने बताया है कि आपको धनतेरस के दिन क्या क्या खरीदारी करनी चाहिए:-

दीपावली से पहले यह कुछ खास चीजें हैं जो धनतेरस पर घर में लाने से धन की प्राप्ति होती है।
  1. गणेश लक्ष्मी की मूर्ति
  2. धातु का सामान
  3. स्फटिक का श्रीयंत्र
  4. झाड़ू
  5. कौड़ी
  6. शंख
गणेश लक्ष्मी की मूर्ति
धनतेरस के अवसर पर गणेश अथवा लक्ष्मी की मूर्ति अवश्य खरीदें। गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों को धनतेरस के दिन घर लाने से घर में धन संपत्ति का आगमन होता है और पूरे साल भर घर में धन और अन की कमी नहीं होती।

धातु का सामान
आप अपने घर में धातु का सामान जैसे सोना, चांदी या पीतल ला सकते हैं। इस दिन सोना, चांदी खरीदने से व्यक्ति के भाग्य में इजाफा होता है। धातु से बने बर्तन और गहने खरीदने के लिए धनतेरस का दिन सबसे सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। यह भी माना जाता है कि इस दिन धातु का सामान घर में लाने से घर में सदैव लक्ष्मी बनी रहती है।

स्फटिक का श्रीयंत्र
स्फटिक का श्रीयंत्र का श्रीयंत्र घर लाने से लक्ष्मी घर की ओर आकर्षित होती है। इसलिए धनतेरस के दिन स्फटिक का श्रीयंत्र घर जरूर लाएं और दीपावली की शाम को लक्ष्मी पूजन स्थल पर रखकर इसकी पूजा करें। तथा पूजा के बाद इस यंत्र को केसरिया कपड़े में बांधकर तिजोरी या अन्य विशेष स्थान पर रख दें। इससे सदा आपके यहां बरकत बनी रहेगी।

झाड़ू
झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। दीपावली के मौके पर नई झाड़ू को घर लाने से नकारात्मक शक्तियां घर से बाहर जाती है। तथा साफ सुथरे घर में लक्ष्मी का आगमन होता है।

कौड़ी
कहा जाता है कि कौड़ी को घर में रखने से उस घर में कभी भी धन अभाव नहीं रहता। इसलिए धनतेरस के दिन कौड़ी खरीद कर घर लाएं और लक्ष्मी पूजा के समय इसे भी शामिल करें। पूजन के बाद इन कुड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन वाले स्थान पर रख दें, वहां कभी धन की कमी नहीं होगी।

शंख
शंख सुख समृद्धि और शांति का प्रतीक है। शंख की आवाज से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है, कोशिश करें कि धनतेरस अथवा दिवाली पूजा करने के बाद शंख को जरूर बजाएं।

Dhanteras 2019, What you should Buy and Avoid Buying

इस दिन शंख को घर लाएं और इसे दीपावली पूजन के समय बजाएं इससे घर में लक्ष्मी का आगमन होगा और घर के अनिष्ट काल टल जाएंगे। 
नमक
दीपावली के मौके पर नमक का पैकेट भी घर लेकर आएं और इसे दीपावली के दिन इस्तेमाल भी करें। कहते हैं कि नमक खरीद कर लाने से साल भर धन अभाव नहीं होता और सुख समृद्धि घर में ही टिकी रहती है। दीपावली के दिन नमक के पानी का पोछा घर में लगाने से हमेशा के लिए दरिद्रता दूर हो जाती है।
धनिया
धनिया धन का प्रतीक है इसीलिए इस धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीद कर लाए और दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजा के समय इस की भी पूजा करें। दीपावली पूजन के बाद घर के आंगन या गमलों में रख दे यह धन दायक है।
कुबेर की मूर्ति या तस्वीर
धनतेरस के दिन कुबेर की मूर्ति या उनकी तस्वीर की पूजा करें और पूजा करने के बाद जहां धन रखते हैं वहां पर रखें।
गोमती चक्र
धनतेरस के दिन गोमती चक्र का बहुत महत्व होता है। इस दिन इसकी पूजा करके इसे तिजोरी में या खुद धारण कर सकते हैं।
सात मुखी रुद्राक्ष
धनतेरस के दिन 7 मुखी रुद्राक्ष का भी बहुत महत्व होता है। 7 मुखी रुद्राक्ष का पूजन करेंगे तो इस दिन मां लक्ष्मी के साथ-साथ महादेव की कृपा भी आप पर बनी रहेगी।
दीया
धनतेरस के दिन देवता यमराज की पूजा की जाती है। साल का यह ही दिन है जिस दिन देवता यमराज की पूजा की जाती है। इस दिन रात्रि के समय देवता यमराज के नाम का दीपक जलाया जाता है। धनतेरस के दिन इन 12 चीजो को खरीदने से भाग्य 1000 गुना प्रबल होगा। आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो शेयर करना ना भूलें साथ ही नीचे कमेंट करके हमें अपनी राय दें।
Also Checkout:- राशि के अनुसार धनतेरस और दिवाली के रंगोली के शुभ रंग कौन से होंगे?
why we make rangoli on diwali
धनतेरस पर क्या ना खरीदे | Dhanteras me kya na le

What not to buy on dhanteras 2019

आज हम जानेंगे धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए। हम सभी जानते हैं कि धनतेरस के दिन सोना, चांदी, पीतल इत्यादि धातु खरीदना शुभ होता है। मगर शायद आप नहीं जानते कि कुछ ऐसी चीजें भी है, जिन्हें खरीदने से घर परिवार बर्बाद भी हो सकता है। तो आइए जाने उन चीजों के बारे में जिन्हें दीपावली या धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए। सबसे पहली चीज एक कांच का सामान, धनतेरस के दिन का कांच का सामान नहीं खरीदना चाहिए इसका कारण यह है कि काश का संबंध राहु से होता है जो कि सभी ग्रहों की शुभता को प्रभावित करने का काम करता है। इसलिए कांच का सामान खरीदने से बचें। दूसरी चीज है एल्युमिनियम का सामान, एलुमिनियम पर भी राहु का आधिपत्य है, तथा राहु की तिरछी नजर से बचने के लिए एलुमिनियम न तो खरीदे और ना ही किसी पूजा में इस्तेमाल करें। एलुमिनियम ना ही केवल ग्रहों की दृष्टि से अथवा स्वास्थ्य वास्तु और ज्योतिष की दृष्टि से भी हानिकारक होता है। तीसरी चीज है धारदार सामान, धारदार समान जैसे चाकू, कैंची और अन्य धारदार सामान जो कि काटने का काम करते हैं और लोहे से बने होते हैं। उन्हें धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए। तो दोस्तों आप भी खरीदारी करते समय इन चीजों को ना खरीदें। हमारी तरफ से आप सभी को धनतेरस की बहुत सारी शुभकामनाएं, धन्यवाद।
So we hope this article would have helped you to know What to buy on dhanteras and what to not buy on dhanteras. If you liked this beautiful article please don't forget to share our post to your favourite social media like facebook, twitter etc.
Powered by Blogger.